फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheating in the name of job in Education Ministry, two arrested

Noida News: शिक्षा मंत्रालय में नौकरी के नाम ठगी, दो गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of job in Education Ministry, two arrested
पुलिस ने गाजियाबाद से पकड़ा, फेसबुक पर सरकारी नौकरी का विज्ञापन देकर ठगते थे
विज्ञापन

चार मोबाइल, तीन सिमकार्ड बरामद, आरोपियों ने दर्जनों फर्जी आईडी बनाई हुईं थीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले दो भाइयों को उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-9, विजय नगर, गाजियाबाद निवासी सागर सिंह (26) और सौरभ सिंह (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल व तीन सिमकार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रही छात्रा से तीन लाख रुपये ठगे थे। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया। दोनों भाई काफी समय से लोगों को ठग रहे थे।

उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि छात्रा ने साइबर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि वह परा-स्नातक करते हुए सरकारी नौकरी की तलाश कर रही है। पिछले दिनों उसने फेसबुक पर संतनगर, बुराड़ी ग्रुप में शिक्षा मंत्रालय में सरकारी नौकरी के लिए एक विज्ञापन देखा था। उसमें दावा किया गया था कि मंत्रालय में 12 पोस्ट पर भर्ती होनी हैं। इसके बाद पीड़िता ने आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर बात की। सभी दस्तावेज मंगवाने के बाद आरोपियों ने उससे शिक्षा मंत्रालय के फर्जी ईमेल आईडी से संपर्क किया। पीड़िता ने मेल चेक उन पर विश्वास कर लिया। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, इंटरव्यू, एलिमिनेशन राउंड फीस व अन्य मदों में पीड़िता से तीन लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए। 12 जून को पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उनकी लोकेशन गाजियाबाद के विजय नगर में मिली। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद दोनों को विजय नगर स्थित घर से दबोच लिया। जल्दी रुपये कमाने के चक्कर में आरोपियों ने ठगी का धंधा शुरू कर दिया। इनके मोबाइल पर दर्जनों फर्जी आईडी बरामद हुई हैंं। इनमें ज्यादातर आईडी लड़कियों के नाम से बनी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed