{"_id":"61d357f1143c035cd335304e","slug":"cheated-of-7-75-lakh-with-three-including-korean-national-noida-news-noi6249532193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियाई नागरिक समेत तीन के साथ 7.75 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियाई नागरिक समेत तीन के साथ 7.75 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। साइबर जालसाजों ने दक्षिण कोरिया के नागरिक समेत तीन लोगों के साथ ठगी कर उनके खाते से 7.75 लाख रुपये निकाल लिए। तीनों पीड़ित के साथ अलग-अलग तरीके से ठगी की गई। तीनों मामलों में अलग-अलग कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से दक्षिण कोरिया निवासी डी ह्यून यान नोएडा में सेक्टर-94 स्थित ईस्ट सुपरटेक सोसाइटी में रहते हैं। वह सितंबर 2021 से नोएडा की एक कंपनी में काम कर रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों उनके मोबाइल पर एक एसएमएस आया था। उन्होंने मैसेज के लिंक को जैसे ही क्लिक किया। उनके खाते से एक बार में 40 हजार रुपये निकल गए। इसके बाद तुरंत ही उन्होंने कस्टमर केयर से बातचीत कर कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
12 बार में खाते से 5.25 लाख रुपये निकाले
साइबर अपराधियों ने सेक्टर-104 स्थित एटीएस हेमलेट सोसाइटी में निवासी रमेश खटनहार के खाते से 12 बार में 5.25 लाख रुपये निकाल लिए। उनके मोबाइल पर केवाईसी अपडेट करने का लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक खोला उनके खाते से पैसे निकलने शुरू हो गए। कुल 12 बार में 5.25 लाख रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने कार्ड को ब्लॉक कराया और पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सामान खरीदने के नाम पर 2.10 लाख की धोखाधड़ी
सेक्टर-62 में निवासी सायंतन कुईली के साथ जालसाजों ने ईबे डॉट कॉम साइट पर सामान खरीदने के नाम पर 2.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित ने शिकायत की है कि वह ईबे डॉट कॉम पर पर इंटर्नशिप किया था। वहां से कुछ टास्क के लिए बोला गया और ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए कहा गया। धीरे धीरे कई बार में सायंतन से अलग अलग 2.10 लाख रुपये खरीदारी के नाम पर ले लिए। इसके बाद और भी पैसों की मांग की गई। तब सायंतन ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।