फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chaos during the demolition drive of the authority, two policemen who attacked the farmer with a stick were suspended

Noida News: प्राधिकरण के तोड़फोड़ अभियान में हंगामा, किसान पर डंडा चलाने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 12 Sep 2025 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chaos during the demolition drive of the authority, two policemen who attacked the farmer with a stick were suspended
- सेक्टर-115 स्थित सोरखा में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची थी टीम, कार्रवाई के विरोध में किसान संगठन कर रहा था प्रदर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-115 स्थित सोरखा में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची प्राधिकरण की टीम की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। शुक्रवार को निर्माण तोड़ने से नाराज कुछ लोगों ने जूनियर इंजीनियर को घेर लिया। आरोप है मौके पर जेई के साथ हाथापाई की गई। इसके बाद प्राधिकरण की पुलिस ने किसान पर डंडा चला दिया। जिसके बाद भारतीय किसान परिषद ने सेक्टर-113 थाने पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और प्राधिकरण अधिकारियों ने किसान नेताओं संग वार्ता की। इसके बाद प्राधिकरण में तैनात दो पुलिसकर्मियों जितेंद्र और रईस को निलंबित कर दिया गया है। किसान पर डंडा उठाए पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोरखा गांव के खसरा नंबर 819, 836 गांव निवासी चेतन, सुभाष, सुंदर, मांगे, योगेंद्र आदि की जमीन है। इन खसरों की जमीन अलग-अलग बेची गई है जिस पर भी निर्माण हुए हैं। यहां पर प्राधिकरण के वर्क सर्कल-6 की टीम ने शुक्रवार को पुलिसबल के साथ पहुंच कर हुए दो निर्माण तोड़ दिए। इसी दौरान किसानों ने पहुंच कर विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा टीम के साथ पहुंचे। किसान संगठन ने थाने पर धरना देकर किसान पर डंडा चलाने का विरोध जताया। इसके बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल से पुलिस अधिकारियों ने वार्ता कर स्पष्ट किया कि डंडा चलाने वाले पुलिसकर्मी थाने के नहीं बल्कि प्राधिकरण में तैनात पुलिस से हैं।
विज्ञापन


सुखबीर खलीफा व उनके साथियों ने प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री से वार्ता की। किसान नेताओं ने वर्क सर्कल-6 के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि प्राधिकरण में तैनात दो पुलिसकर्मी रईस और जितेंद्र की रिपोर्ट प्रकरण में कार्रवाई के लिए शासन को भेजी गई है। रईस नोएडा में तैनाती से ही प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर गया था जिसे निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरे पुलिसकर्मी जितेंद्र के खिलाफ कार्रवाई मुख्यालय से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजीपुर में बन रही इमारत सील करने पहुंची प्राधिकरण टीम का विरोध
दूसरी तरफ नोएडा प्राधिकरण से वर्क सर्कल-8 की टीम सेक्टर-104 हाजीपुर में बन रही वाणिज्यिक इमारत को सील करने पहुंची। यहां पर जुटी भीड़ ने सीलिंग की कार्रवाई रोकने के लिए हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन मंच के संयोजक सुरेंद्र प्रधान और प्रवक्ता सुधीर चौहान अपनी टीम के साथ कार्रवाई के विरोध में पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसीपी प्रवीण सिंह भी मौके पर पहुंचे और किसान नेताओें से वार्ता की। प्राधिकरण की टीम यहां पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं कर पाई।


नोएडा प्राधिकरण ने भी थाने में दी शिकायत
सोरखा में निर्माण तोड़े जाने के दौरान हुए हंगामे में नोएडा प्राधिकरण की तरफ से भी सेक्टर-113 थाने में शिकायत दी गई है। वर्क सर्कल-6 के जेई निखिल मित्तल व एई विनीत कुमार शर्मा की तरफ दी गई शिकायत में कहा गया है कि सोरखा जाहिदाबाद के खसरा संख्या 834, 819 पर सोनू यादव, चेतन यादव, सुंदर, मोनू की तरफ से अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसे हटाने के लिए पूर्व में नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। शुक्रवार को प्राधिकरण टीम थाना पुलिस के साथ तोड़फोड़ के लिए पहुंची थी। आरोप है कि निर्माण करने वालों ने प्राधिकरण व पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, अभद्रता शुरू कर दी। यही नहीं जान से मारने के लिए ईंट-पत्थर भी उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed