{"_id":"697125157661dd04d00b9e54","slug":"chakka-jam-on-february-12-against-the-privatization-of-roadways-noida-news-c-25-1-mwt1001-109411-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ 12 फरवरी को चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ 12 फरवरी को चक्का जाम
विज्ञापन
-रोडवेज कर्मियों ने की आठवें वेतन आयोग के गठन व पुरानी पेंशन बहाली की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) एवं हरियाणा रोडवेज के निजीकरण के विरोध में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) द्वारा 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत चक्का जाम किया जाएगा। इस संबंध में यूनियन की सभी डिपो कमेटियों ने राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदर्शन कर हड़ताल का निर्णय लिया है तथा महाप्रबंधक के माध्यम से सरकार को नोटिस भेजा गया है।
यूनियन के राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया, डिपो प्रधान मोहमद अंसार, डिपो सचिव जयसिंह चौहान व नेता प्रमोद अहलावत ने प्रेस बयान में बताया कि हड़ताल के दौरान चारों लेबर कोड रद्द करने, रोडवेज निजीकरण बंद करने, आठवें वेतन आयोग के गठन, समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा रिक्त पदों पर भर्ती व पदोन्नति की प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि परिवहन विभाग की तबादला नीति में गंभीर खामियां हैं, जिसे रद्द करने की मांग पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने चालकों व परिचालकों का आपसी स्थानांतरण कर उन्हें गृह जिले में तैनात करने की मांग की। साथ ही 22 मई 2025 को महानिदेशक के साथ हुई बातचीत में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें लागू न किए जाने पर कर्मचारियों में भारी रोष है।