फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Centre approves Aqua Metro's Sector 142 to Botanical Garden Metro route

नोएडा वालों गुड न्यूज: एक्वा से बोटेनिकल गार्डेन मेट्रो को केंद्र की मंजूरी, बनेंगे आठ स्टेशन; ये होगा नया रूट

Sat, 14 Feb 2026 06:07 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर,नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर,नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 06:07 PM IST
सार

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए दिल्ली और हवाई अड्डे तक पहुंच को सुगम बनाएगा, साथ ही नोएडा के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मेट्रो कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
Centre approves Aqua Metro's Sector 142 to Botanical Garden Metro route
नोएडा मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डेन तक प्रस्तावित मेट्रो रूट को केंद्रीय कैबिनेट से शनिवार को मंजूरी मिल गई है। एनएमआरसी का यह दूसरा रूट होगा। इस रूट से ग्रेटर नोएडा निवासी मेट्रो के ब्लू और मजेंटा लाइन से सीधे जुड़ेंगे, जिससे दिल्ली व एयरपोर्ट जाना सुगम होगा। 

विज्ञापन

वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे के 16 से ज्यादा सेक्टर और गांव को मेट्रो की कनेक्टिविटी मिलेगी। 8 स्टेशन वाले इस मेट्रो रूट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) 5 साल पहले नोएडा मेट्रो ने तैयार की थी। यूपी कैबिनेट ने 25 जून 2024 को इसे मंजूरी दी थी। फिर 2025 में केंद्र में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड से मंजूरी मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जनवरी-2026 में केंद्र की कैबिनेट से मंजूरी को नोट भेजा गया था। केंद्र में कैबिनेट से मंजूरी की जानकारी सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर साझा की है। यह भी बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस रूट को मंजूरी दी गई।  

विज्ञापन

सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डेन में ब्लू और मजेंटा लाइप के इंटरचेंज तक 11.56 किमी का मेट्रो रूट बनाया जाना है। इस रूट की डीपीआर पांच साल पहले तैयार की गई थी। रोजाना करीब 1 से 1.25 लाख लोग इस लिंक लाइन का प्रयोग करेंगे। इसके निर्माण में करीब 2254.35 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 

इस रूट पर एनएमआरसी के बोटेनिकल गार्डेन, सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, सेक्टर-94, नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनाए जाएंगे। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे से गुजरने वाला यह रूट एलिवेटेड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed