{"_id":"64ef9bebce252012be0be1c7","slug":"central-gst-bhavans-electricity-connection-cut-off-due-to-non-payment-of-dues-noida-news-c-1-gnd1002-867972-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बकाया नहीं चुकाने पर केंद्रीय जीएसटी भवन का बिजली कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बकाया नहीं चुकाने पर केंद्रीय जीएसटी भवन का बिजली कनेक्शन काटा
विज्ञापन
बकाया नहीं चुकाने पर केंद्रीय जीएसटी भवन का बिजली कनेक्शन काटा
- 25 लाख है बकाया, मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद डेढ़ घंटे बाद दोबारा जोड़ा कनेक्शन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। करीब 25 लाख रुपये बकाया जमा नहीं करने पर विद्युत निगम ने सेक्टर-48 स्थित केंद्रीय जीएसटी भवन (इरकॉन बिल्डिंग) की बिजली काट दी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई कार्रवाई के बाद नोएडा से मेरठ और लखनऊ तक फोन की घंटी बजनी शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद मुख्यालय स्तर से फोन पर मिले निर्देश के बाद कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया गया।
विद्युत निगम बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चला रहा है। इसी के तहत विद्युत वितरण निगम खंड पांच की टीम ने बकायेदारों की सूची में शामिल सेक्टर-48 स्थित इरकॉन बिल्डिंग का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसी भवन में केंद्रीय जीएसटी विभाग का कार्यालय है। बिजली कटने से केंद्रीय जीएसटी विभाग में कामकाज ठप हो गया। केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने इसकी शिकायत नोएडा के मुख्य अभियंता समेत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी व लखनऊ मुख्यालय में निगम के चेयरमैन से कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मेरठ और लखनऊ से फोन आते ही दोबारा से कनेक्शन जोड़ दिया गया।
अधिशासी अभियंता शशांक शेखर ने बताया कि मामले में बातचीत हुई है जिसमें जी-20 बैठक में व्यस्तता के कारण बिल जमा नहीं होने की बात कही गई है। कुछ दिनों की मोहलत मांगने पर कनेक्शन को दोबारा से जोड़ने के निर्देश मिले। जिसके बाद तुरंत ही कनेक्शन जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
अलीशा बिल्डिंग के भी काटे कनेक्शन
अभियान के तहत बुधवार को खंड पांच की टीम ने करीब 100 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट कर उन्हें तुरंत बकाया बिल का भुगतान करने के लिए कहा है। इस क्रम में करीब 4.25 लाख रुपये बकाया जमा नहीं करने पर सेक्टर-128 स्थित अलीशा बिल्डिंग का भी कनेक्शन काट दिया गया। इमारत में तीस से ज्यादा निजी कंपनियों के कार्यालय हैं।