फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   center should accept the demands of farmers

केंद्र सरकार को मान लेनी चाहिए किसानों की मांगें : सिसोदिया

Sun, 07 Feb 2021 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
center should accept the demands of farmers
अहमदाबाद। केंद्र सरकार को कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए। यह बात दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अहमदाबाद में कही। वह स्थानीय निकाय चुनावों के सिलसिले में अहमदाबाद में हैं। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सरकार ये कानून कॉरपोरेट घरानों के फायदे के लिए किसानों के हितों की अनदेखी करके लाई है।
विज्ञापन

सिसोदिया का ये बयान शनिवार को किसानों के अखिल भारतीय चक्का जाम के बीच आया। उन्होंने कहा दिल्ली में हाई अलर्ट है लेकिन कोई भी देशभर के किसानों की पीड़ा को समझ सकता है। मैंने देखा है कि गुजरात के किसान भी अपनी बात रखने के लिए दिल्ली गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य सवाल है भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों के फायदे के लिए ये कानून क्यों लेकर आई। अगर भाजपा को लगता है कि ये कानून किसानों के हित में है और वे ये बेहतर जानते हैं तो वह किसानों की बात क्यों नहीं मान लेती। केंद्र सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आम आदमी पार्टी किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रही है तो इसके जवाब में सिसोदिया ने कहा कि उनकी पार्टी हर वैध आंदोलन व गतिविधि का समर्थन करती है। ये मुद्दा आप के समर्थन का नहीं है, आप किसानों की मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर वैध गतिविधि का समर्थन करती है।

सिसोदिया ने सियासी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के मुकाबले केवल आम आदमी पार्टी का विकल्प जनता के पास है क्योंकि विपक्ष के रूप में कांग्रेस अपना भरोसा खो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम में 25 साल रहने के बाद भी भाजपा उचित स्वास्थ्य सेवाएं व शिक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाई है। वहीं केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिकों तथा सरकारी स्कूलों के जरिये इसकी व्यवस्था की है। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed