फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Center failed to provide security to the people of Delhi: Kejriwal

दिल्ली के लोगों को सुरक्षा देने में केंद्र नाकाम : केजरीवाल

Thu, 28 Nov 2024 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Center failed to provide security to the people of Delhi: Kejriwal
आप संयोजक ने कहा - दिल्ली सरकार ने विकास की जिम्मेदारी निभाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को पढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी थी। उन्हें पढ़ाया, लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास है, उन्होंने बेटी को नहीं बचाया।
उन्होंने दावा किया कि गृहमंत्री अमित शाह अपने घर से चंद किमी के दायरे में भी सुरक्षा देने में नाकाम हैं, जबकि दिल्ली सरकार ने 10 साल में विकास करने की जिम्मेदारी को निभाया है। सबसे ज्यादा महिलाएं और व्यापारी डरे हुए हैं। एक साल में रिकॉर्ड 160 उगाही की कॉल आईं हैं। 70 से 80 फीसदी लोग तो इसे पुलिस में रिपोर्ट ही नहीं करते हैं। अगर व्यापारी बात नहीं मानता तो थोड़े दिन बाद उसकी दुकान पर गोली चलाने के लिए बाइक से दो लोगों को भेज दिया जाता है, ताकि वह डर के मारे पैसे दे दें। यह आम बात हो गई है। महिलाएं और यहां तक कि छोटी-छोटी बच्चियां असुरक्षित हैं।
विज्ञापन

--------
दिल्ली में कानून-व्यवस्था बुरी हालत
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की बुरी हालत होती जा रही है। खासकर एक-डेढ़ साल से अपराध बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों को वसूली के कॉल आ रही हैं। महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई वर्षों के बाद दिल्ली में लगातार गैंगवार हो रही हैं। वर्ष 2022 में 501 हत्याएं हुईं, जो पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, पिछले तीन महीने में यमुना पार में कई गैगवार में 20 लोगों की मौत हो गई। प्रेसवार्ता में केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article