फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Center allows navoday schools to be open for board students

आवासीय नवोदय विद्यालयों को खोलने की हरी झंडी

Thu, 04 Feb 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Center allows navoday schools to be open for board students
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने आवासीय नवोदय विद्यालयों को खोलने की हरी झंडी दे दी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को देखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है। जिन राज्यों में प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी है, उन्हीं राज्यों में नवोदय विद्यालय स्कूल खोले जा सकते हैं। छात्रों को वापस हॉस्टल भेजने का फैसला अभिभावकों पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक, कोविड-19 के कारण मार्च 2020 से नवोदय विद्यालय आवासीय स्कूलों को बंद कर दिया गया था। छात्र घर में ही ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 4 मई से शुरू करने की डेटशीट जारी कर दी है। इसके अलावा दस से अधिक राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों की तैयारी के लिए स्कूल खोल दिए हैं। छात्रों के भविष्य को देखते हुए नवोदय विद्यालय स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

अभिभावकों की सहमति जरूरी
बोर्ड कक्षाओं के छात्रों की पढ़ाई के लिए हॉस्टल वापस लौटने का आखिरी फैसला अभिभावक करेंगे। दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय नवोदय विद्यालय के सभी बोर्ड परीक्षार्थियों के आने से पहले उनके अभिभावकों की रजामंदी लेगा। यदि उनके अभिभावक लिखित रूप से अनुमति देते हैं तो ही ऐसे छात्रों को स्कूल आने दिया जाएगा। यदि नहीं तो उनकी ऑनलाइन क्लास के माध्यम से ही तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल में रहने और मैस के लिए विशेष गाइडलाइन
देशभर में 638 जिलों में 661आवासीय नवोदय विद्यालय स्कूल हैं। इसमें बोर्ड कक्षाओं में करीब डेढ़ लाख छात्र पढ़ते हैं। इसलिए इतने छात्रों के लिए हॉस्टल और मैस दोबारा खोलने और कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी (6 फीट की दूरी) के तहत मंत्रालय विशेष गाइडलाइन तैयार कर रहा है।

अगले चरण में अन्य कक्षाओं को मिलेगी अनुमति
नवोदय विद्यालय के छठी, सातवीं, आठवीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए अगले चरण में स्कूल खोलने की भी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मंत्रालय की टीम संभावनाओं पर रिपोर्ट बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed