फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Celebration in Punhana and Pingawan

पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस निकाला

Fri, 30 Oct 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Celebration in Punhana and Pingawan
गांव में जुलूस निकालते लोग। - फोटो : Mewat
पुन्हाना/पिनगवां। पुन्हाना और पिनगवां के कई गांवों में शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने गांव में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। बिछौर, मामलीका, पापड़ा, ढ़ाणा और मुंढ़ेता में लोगों ने मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौलाना सहाबुद्दीन कादरी ने बताया कि ईद-मिलादुन्नबी के दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। ईद और बकरीद के अलावा मुस्लिमों का यह एक मुख्य त्योहार है, जिसे ईद-ए-मिलादुन्नबी कहा जाता है। मुसलमानों के लिए यह बेहद खास दिन माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने की 12 तारीख को मनाए जाने वाले इस त्योहार की बहुत अहमियत है। इस दिन लोग जश्न मनाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और जुलूस निकालते हैं।
विज्ञापन

एडवोकेट सलीम सैय्यद और मुजम्मिल मामलीका ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी इस्लाम के इतिहास का सबसे अहम दिन माना जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत मिस्र से 11वीं सदी में हुई थी। इस मौके पर लोग रात भर जागते हैं और मस्जिदों में मोहम्मद साहब के बताए गए रास्ते और उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी जाती है। इस मौके पर हजरत सदरुद्दीन शाह दरगाह कमेटी के सदर मुन्ना मियां, जेजेपी नेता इकबाल जेलदार, मुस्ताक ठेकेदार, रहीश, डॉ. साबिर, मुजम्मिल मामलीका समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed