{"_id":"68f28e37c56d712f74027b54","slug":"celebrate-diwali-with-earthen-lamps-satveer-singh-prajapati-na-news-c-244-1-pnp1006-145699-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के दीयोंं के साथ मनाए दिवाली : सतवीर सिंह प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के दीयोंं के साथ मनाए दिवाली : सतवीर सिंह प्रजापति
Sat, 18 Oct 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सतवीर सिंह प्रजापति ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारे समाज के सभी वर्गों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। पुरातन समय से ही भारत में मिट्टी के दीयों का प्रचलन रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौर में भी मिट्टी के खिलौने व बर्तनों का अपना विशेष महत्व है । मिट्टी के बर्तन में पीने के पानी के साथ-साथ रखे जाने वाला भोजन भी स्वास्थ्यवर्धक रहता है और हम कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहते हैं। सतवीर प्रजापति ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह पुनः अपने गौरवशाली इतिहास व परंपराओं को कायम रखने के लिए मिट्टी के बर्तनों को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग में लाना शुरू करें और इसकी शुरुआत हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दिवाली से संकल्प के रूप में करें।