फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ceiling sword hanging on many properties in Sadar Bazar

Noida News: सदर बाजार में कई संपत्तियों पर लटकी सीलिंग की तलवार

Tue, 17 Jan 2023 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Ceiling sword hanging on many properties in Sadar Bazar
सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने निगम को दिया सर्वे कर सील करने का निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सदर बाजार में बड़े पैमाने पर संपत्तियों पर सीलिंग की तलवार लटक रही है। निगम के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी की अनियमित संपत्तियों का सर्वे कर तत्काल प्रभाव से सील करने का निर्देश दिया है। इसी आदेश के तहत एमसीडी ने सदर बाजार में व्यावसायिक संपत्तियों का सर्वे कराया है, जिसमें बड़े पैमाने पर संपत्तियों को 'मिस यूज प्रॉपर्टी' घोषित किया गया है। इन्हें एमसीडी की तरफ से नोटिस देने का सिलसिला शुरू किया गया है।

एमसीडी की तरफ से बताया गया कि सदर बाजार इलाके का सर्वे करने पर पता चला कि यहां पर बड़े पैमाने पर रिहायशी संपत्तियों के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इन्हें कागजात दिखाने का समय दिया गया, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद इन्हें नोटिस देना शुरू किया गया है। एमसीडी के अधिकारियों ने इस मामले में साफ रुख अपनाया है। इनका कहना है कि जिन्हें लगता है कि उन्हें एमसीडी से गलत तरीके से नोटिस दिया गया है वह कोर्ट जाकर एमसीडी की कार्रवाई के खिलाफ चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन


अबतक 16 संपत्तियां सील की गईं
एमसीडी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को गली जटवाड़ा और शिवाजी रोड पर अनधिकृत पाई गईं 16 संपत्तियों को सील किया गया, जिसका सदर बाजार के व्यापारियों ने पुरजोर विरोध किया। विरोध के लिए सड़क पर उतरे व्यापारियों को भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं का साथ मिला। सीलिंग के मुद्दे पर राजनीति और गरमाने की पूरी आशंका है। एमसीडी के मुताबिक सीलिंग की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी के दिशा निर्देेश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर नहीं कानूनी रूप से करें विरोध
एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि सड़क पर सीलिंग का विरोध करना ठीक नहीं है। जिन्हें लगता है कि सीलिंग की कार्रवाई अनुचित है उन्हें कानूनी रूप से इसका विरोध करना चाहिए। मॉनिटरिंग कमेटी के निर्देश पर सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed