फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CCTV cameras will be installed at fifteen places to end the jam

Noida News: जाम खत्म करने के लिए पंद्रह स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 29 Aug 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at fifteen places to end the jam
जाम खत्म करने के लिए पंद्रह स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

- ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे कर सौंपा प्रस्ताव, प्राधिकरण ने भरी हामी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-दिल्ली के बीच यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख सड़कों की सर्वे रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंपी है। रिपोर्ट में नोएडा से सटे दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर और डीएनडी समेत कुल 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। प्राधिकरण ने इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए हामी भर दी है। जल्द ही एजेंसी से बात कर इस परियोजना पर काम शुरु कर दिया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को सेक्टर-94 स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ दिया जाएगा। जिससे जाम की सूचना तुरंत ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी। जिस पर तेजी से कार्रवाई कर वाहन चालकों को जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि अभी चिल्ला बॉर्डर और महामाया फ्लाईओवर के समीप सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन बीच में करीब पांच किमी के दायरे में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जबकि इसी पांच किमी में ट्रैफिक जाम की समस्या ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन

यही वजह है कि सेक्टर-15ए फ्लाईओवर, फिल्म सिटी फ्लाईओवर, दलित प्रेरणा स्थल, डीएनडी टोल के दोनों ओर, लुप रोड, सेक्टर-18 फ्लाईओवर समेत अन्य स्थानों चिह्नित कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed