फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cases filed against BJP workers will be withdrawn under SP-BSP regime

यूपी: सपा-बसपा शासन में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस होंगे, सरकारी वकीलों की होगी नियुक्ति

Fri, 25 Jun 2021 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Jun 2021 09:34 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश भाजपा व सरकार ने मुकदमे वापसी की कवायद शुरू की है। 

विज्ञापन
Cases filed against BJP workers will be withdrawn under SP-BSP regime
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा और सपा के शासन में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज राजनीतिक मुकदमे और फर्जी आपराधिक मुकदमे वापस लिए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने अब तक पांच हजार से अधिक मुकदमे वापस लिए हैं, शेष सभी मुकदमे जुलाई तक वापस लेने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश भाजपा व सरकार ने मुकदमे वापसी की कवायद शुरू की है। सपा, बसपा के शासन में सरकार की नीतियों के खिलाफ हुए तहसील थाना आंदोलन, मुजफ्फरनगर दंगे और कैराना पलायन आंदोलन सहित विभिन्न मौकों पर भाजपा के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ हजारों मुकदमे दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन


इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, श्रण कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला सहित अन्य नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार में हुई समीक्षा में सामने आया है कि अब तक पांच हजार से अधिक मुकदमे वापस लिए गए हैं। जबकि शेष मुकदमे वापस लेने के लिए गृह और विधि विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि मुकदमे वापसी का पार्टी को पश्चिमी उतर प्रदेश में सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
 

सरकारी वकील भी नियुक्त किए जाएंगे
भाजपा सरकार और संगठन ने पार्टी, आरएसएस व विचार परिवार के संगठनों से जुड़े वकीलों की जिला अदालतों में सरकारी वकील के पद पर नियुक्ति की भी कवायद तेज की है। आगामी दिनों में सरकारी वकीलों की भी नियुक्ति की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed