फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case registered against unknown person in Greater Noida for making viral photo of SP leader Akhilesh Yadav dau

आपत्तिजनक पोस्ट केस: अखिलेश यादव की पुत्री की फोटो वायरल करने का मामला, ग्रेनो में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Sun, 22 Feb 2026 07:46 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 22 Feb 2026 07:46 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में अखिलेश यादव की पुत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अदालत के निर्देश पर सूरजपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Case registered against unknown person in Greater Noida for making viral photo of SP leader Akhilesh Yadav dau
अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के मामले में जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने न्यायालय की शरण ली है। बताया गया कि मनोज भाटी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर थाना सूरजपुर को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की थी। न्यायालय के आदेश के बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मनोज भाटी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री की कथित फोटो एक सोशल मीडिया अकाउंट इंडियन स्टोरी से पोस्ट की गई थी। आरोप है कि उक्त फोटो के माध्यम से परिवार की छवि धूमिल करने और सामाजिक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


उक्त पोस्ट पर 100 से अधिक आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। जिससे पीड़िता, उनकी और मुलायम सिंह यादव के परिवार को मानसिक आघात पहुंचा और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 151, 356, 356 (3), 354-सी और आईटी एक्ट की धारा 66-ई और 67 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता के मुताबिक मामले में 30 दिसंबर 2025 को थाना सूरजपुर में लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एक जनवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई। फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मामले में न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि था कि सूरजपुर को रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed