फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case on seven including builder for cheating 40 lakhs in the name of flat

फ्लैट के नाम पर 40 लाख की ठगी में बिल्डर सहित सात पर केस

Wed, 19 Jan 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case on seven including builder for cheating 40 lakhs in the name of flat
नोएडा। साहिबाबाद के एक शख्स से 40 लाख रुपये लेकर फ्लैट देने के नाम ठगने के मामले में महागुन बिल्डर की सहयोगी एचईबीई इंफ्रास्ट्रक्चर व चार निदेशकों सहित सात पर कोतवाली सेक्टर-63 में मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर निदेशक धीरज जैन, अमित जैन, दिव्या जैन व श्रुति जैन और राकेश श्रीवास्तव व राहुल चौधरी को नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, साहिबाबाद निवासी धर्मेंद्र पांडेय ने फ्लैट लेने के लिए वर्ष 2016 में सेक्टर-126 स्थित मेसर्स इनवेस्टर क्लिनिक के राहुल चौधरी से संपर्क किया था। राहुल ने उन्हें सस्ता व अच्छा फ्लैट जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद राहुल ने आम्रपाली के एक प्रोजेक्ट में 15वीं मंजिल पर 1300 स्क्वायर फीट के फ्लैट का एग्रीमेंट करा दिया। जब फ्लैट नहीं मिला तो उन्हें महागुन बिल्डर के प्रोजेक्ट में शिफ्ट कर दिया गया। एचईबीई इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ से महागुन मंत्रा प्रोजेक्ट के साथ करार हुआ था। इसके बाद फरवरी 2018 में एचईबीई के साथ फ्लैट का एग्रीमेंट हुआ। फ्लैट की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई। पूरी रकम बिल्डर को देने पर 2019 में फ्लैट देने का आश्वासन मिला। जब कई महीनों के बाद धर्मेंद्र मौके पर गए तो वहां काम रुका हुआ था। इसके बाद उन्होंने एचईबीई में जाकर निदेशक से मुलाकात की और फ्लैट के बारे में पूछा तो धमकी दी गई। अब तक न तो फ्लैट मिला है और न ही बिल्डर पैसे लौटा रहा है।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर के खाते से 10 लाख रुपये निकाले लिए। नेट बैंकिंग में दिक्कत होने पर डॉ. मोनिका सक्सेना ने कस्टमर केयर पर कॉल की थी। कॉल रिसीव करने वाले ठग ने दिक्कत दूर करने का झांसा देकर कुछ जानकारियां हासिल कीं और बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा एक्सटेंशन के टेकजोन-4 निवासी डॉ. मोनिका सक्सेना ग्रेनो के एक निजी अस्पताल मेेें कार्यरत हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में डॉ. मोनिका ने बताया कि नेट बैंकिंग में दिक्कत आने पर 8 जनवरी को उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल की थी लेकिन उनका कॉल रिसीव नहीं हुआ। तीसरी बार कॉल करने पर उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने कहा कि वह कस्टमर केयर से बोल रहा है। दिक्कत दूर करने का झांसा देकर ठग ने डॉक्टर से खाता संख्या, आईडी और जन्मतिथि आदि पूछ ली। पहले 4 बार में उनके खाते से 5 लाख रुपये निकाल लिए गए। डॉ. सक्सेना ने रुपये निकलने के संबंध में पूछा तो आरोपी ने बताया कि रुपये निकाले नहीं गए हाइड (छिप) हो गए हैं, अभी वापस आ जाएंगे। पूछने पर ठग ने बताया कि नोएडा सेक्टर-18 में उसका कार्यालय है। इसके बाद फिर से महिला के खाते से 5 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस पर डॉ. मोनिका ने मोबाइल की नेट बैंकिंग बंद कर दी।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी महिला एचआर हेड को ऑनलाइन बीयर मंगवाना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने महिला के खाते से 3.54 लाख रुपये निकाल लिए। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-75 निवासी शालिनी ने तीन दिन पहले बीयर की तीन केन मंगाने के लिए ऑनलाइन साइट से ऑर्डर देकर भुगतान किया था। कुछ देर के बाद उनके पास फोन आया कि उनके घर पर बीयर की सप्लाई नहीं हो सकती। फोन करने वाले ने ऑनलाइन रकम वापस करने की बात कहते हुए बताया कि एक लिंक भेजा। ठग ने कहा कि इस पर क्लिक करते ही रकम के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद शालिनी ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 3.54 लाख रुपये निकल गए। फिर उन्होंने बैंक व पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed