फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of theft of 25 crores: The second crook company got the 'theft contract', then the first opened the secret

25 करोड़ की चोरी का मामला : दूसरी बदमाश कंपनी को मिला ‘चोरी का ठेका’ तो पहली ने खोला राज

Sun, 13 Jun 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Case of theft of 25 crores: The second crook company got the 'theft contract', then the first opened the secret
यूपी ऑल सहित अन्य के लिए : 25 करोड़ की चोरी का मामला
विज्ञापन

---------------------------------------------------
हेडिंग: दूसरी बदमाश कंपनी को मिला ‘चोरी का ठेका’ तो पहली ने खोला राज
सबहेड: राममणि पांडेय के कर्मचारी ने मास्टरमाइंड गोपाल को दी थी पैसे की जानकारी
हिस्सा मारे जाने पर पहले गिरोह ने पुलिस से मिलाया हाथ, पकड़वाए बदमाश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 25 करोड़ की चोरी के मामले में राममणि पांडेय के ही एक कर्मचारी ने मास्टरमाइंड गोपाल को जानकारी दी थी। इसके बाद गोपाल ने एक ‘बदमाश कंपनी’ को चोरी का ऑफर देते हुए टीम तैयार करने को कहा था, लेकिन जब तक यह बदमाश टीम तैयार करता, तब तक गोपाल एक अन्य गिरोह से बात कर वारदात को अंजाम दे चुका था। ऐसे में हिस्सा मारे जाने पर पहले गिरोह के बदमाश ने ही पुलिस से हाथ मिलाया और चोरी का खुलासा करवा दिया।
दरअसल, जिस युवक से गोपाल ने चोरी की पहले बात की थी, वह चार-पांच दिनों तक गिरोह तैयार करने में जुटा रहा। गिरोह तैयार होने के बाद बदमाश ने गोपाल से वारदात को अंजाम देने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। युवक ने जब इसका कारण पूछा तो गोपाल ने बता दिया कि चोरी की जा चुकी है। वहां से इतना माल मिला है कि बस अब बाकी की जिंदगी ऐशोआराम से कटेगी। यह सुनकर बदमाश ने हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। कई माह तक तो गोपाल उसे टरकाता रहा, लेकिन बीते सप्ताह उसे भी लगने लगा था कि अब उसके हाथ कुछ नहीं आएगा। ऐसे में उसने जानकार पुलिसकर्मी से संपर्क साधा। युवक ने पुलिस के सामने भी यही शर्त रखी कि वह करोड़ों का माल पकड़वा देगा, लेकिन उसे 50 लाख रुपये चाहिए। पुलिसकर्मी ने आलाधिकारियों से बात की। पहले तो अधिकारियों ने पूरे मामले को गलत माना, लेकिन बाद में यकीन करके गिरोह को दबोच लिया।
विज्ञापन

कर्मचारी ने कहा था, ऐसा माल है जिसकी शिकायत नहीं होगी
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राममणि पांडेय के पास पैसे की सूचना उसके कर्मचारी को थी। उसने गोपाल को बताया था कि यह ऐेसा माल है जिसकी पुलिस में शिकायत भी नहीं होगी। इसके बाद ही गोपाल ने साजिश रची और सितंबर 2020 में चोरी कर ली। अभी कर्मचारी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसके गिरफ्त में आने के बाद पता चलेगा कि यह पैसा किसका है और कहां से आया था। इसके अलावा सिल्वर सिटी में कब और किस तरह रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया बुल्स फाइनेंस कंपनी ने किया सवा आठ करोड़ पर दावा
नोएडा। 25 करोड़ की चोरी के मामले में सवा आठ करोड़ रुपये बरामद होने की खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई तो इंडिया बुल्स कंपनी का एडवाइजर शनिवार को सेक्टर-108 स्थित कार्यालय में पुलिस अधिकारियों से मिला। गुरुग्राम की फाइनेंस कंपनी इंडिया बुल्स के एडवाइजर ने दावा किया कि यह रकम कंपनी की है। राममणि ने करीब 200 करोड़ रुपये का उनसे लोन ले रखा है। यह रकम उनकी है। इस पर पुलिस अधिकारी ने कुछ साक्ष्य मांगे तो उन्होंने कागज दिखाए, लेकिन अधिकारियों ने कुछ और साक्ष्य मांगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राममणि पांडेय और किसलय पांडेय के खिलाफ कई लोगों ने सेक्टर-39 पुलिस से संपर्क किया है। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि पिता-पुत्र ने उनसे धोखाधड़ी की है। जबकि कुछ लोगों ने ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है। इससे पिता-पुत्र जांच के दायरे में आ गए हैं।

चोरी की घटना का खुलासा होने के बाद कई लोगों ने पुलिस से संपर्क किया है। इसमें राममणि पांडेय व किसलय पांडेय के काले कारनामों की जानकारी है। जबकि कुछ में धोखाधड़ी समेत कई तरह के आरोप हैं। जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच पुलिस ने करनी शुरू कर दी है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed