फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case of abetment to suicide registered against friend in female student's death.

Noida News: छात्रा की मौत के मामले में दोस्त पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Sat, 03 Oct 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Case of abetment to suicide registered against friend in female student's death.
दनकौर (संवाद)। गलगोटिया यूनिवर्सिटी की बीएससी एग्रीकल्चर की 19 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार के दरभंगा निवासी छात्रा के पिता अशोक कुमार नायक ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक छात्रा अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। 15 सितंबर को दनकौर कस्बे स्थित पीजी के कमरे में वह मृत मिली थी। परिजनों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला अमन उसे परेशान कर रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को अमन के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी सोहन पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed