{"_id":"5ffc855d8ebc3e33dc3e660e","slug":"case-filled-against-16-accused-in-police-attack-mewat-news-noi5593210160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले में 16 आरोपियों के खिलाफ केस दज्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमले में 16 आरोपियों के खिलाफ केस दज्र
विज्ञापन
पुलिस पर हमले में 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तावडू। गांव धुलावट में शनिवार को अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमले के मामले में 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी आईपीएस हेमेंद्र मीणा ने बताया कि शनिवार को तावडू पुलिस को गांव धुलावट के पहाड़ों में अवैध खनन की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस अवैध खनन को रोकने पहुंची तो आरोपी जाकिर, फखरुद्दीन, जफर, रहीस, लियाकत, कैफ, साजिद, तौफीक, जानू, जुबेर, हारून, हसिफ, जमशेद और इशाक आदि ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हमले में विनीत, महेश और रुकमुद्दीन आदि पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर पुलिसकर्मी महेश के जेब से आरोपी पर्स भी छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।