फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   case filed on 7 people in Hasanpur

गांव हसनपुर में युवक से मारपीट, 7 पर केस

Fri, 07 Feb 2020 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
case filed on 7 people in Hasanpur
तावडू। हसनपुर गांव में एक युवक के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने सात नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित विकास ने बताया कि 27 जनवरी की शाम करीब 6 बजे वह हसनपुर रोड पर दौड़ लगा रहा था। उसी दौरान आरोपी भोली, अनुज, अभिषेक, अमन, गुल्लू उर्फ यश, पंकज व सोनू निवासी गांव हसनपुर ने उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने डंडों व लोहे के सरियों से उसे पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अभिषेक ने उसे जान से मारने की नियत से तमंचा तान दिया और अन्य आरोपी उसे पीटते रहे। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे गांव के प्रिंस ने उसे मुश्किल से बचाया और घायल अवस्था में घर पहुंचाया। उपचार के लिए उसे उसके परिजनों ने नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed