फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed for fraud in the name of membership of Jaypee Sports Complex

ग्रेटर नोएडा में फ्रॉड: जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सदस्यता के नाम पर धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue, 17 Dec 2024 03:03 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 03:03 PM IST
सार

प्रार्थी का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अधिकारियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को भ्रामक आश्वासन देते हुए मानसिक उत्पीड़न किया।

विज्ञापन
Case filed for fraud in the name of membership of Jaypee Sports Complex
कोर्ट रूम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सदस्यता के नाम पर छल-कपट, धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर जेपी ग्रुप के सीईओ मनोज गौड़, जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के सीईओ समीर गौड़, डायरेक्टर मंजू शर्मा, जनरल मैनेजर जयदीप डागर, स्पोर्ट्स मैनेजर फरीद उस्मानी और अन्य अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अधिवक्ता किन्शुक अरोड़ा निवासी सेक्टर-1 सिग्मा ने जेपी ग्रुप के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता का आरोप है कि जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-128 की सदस्यता के नाम पर छल-कपट, धोखाधड़ी और उनकी पत्नी की निजता का उल्लंघन किया गया है। साल-2013 में अपने परिवार के लिए जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सदस्यता ली थी। इसके बाद व्यक्तिगत सदस्यता के लिए भी उन्होंने आवेदन किया। प्रबंधन द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि शादी के बाद उनकी पत्नी को भी सदस्यता में जोड़ा जाएगा। शादी के बाद, जब किन्शुक अरोड़ा ने पत्नी पूजा अरोड़ा की सदस्यता में जोड़ने की बात की, तो प्रबंधन ने नया शुल्क मांगा।
विज्ञापन


प्रबंधन ने पत्नी की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें सुविधाएं इस्तेमाल करने से रोका और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वॉशरूम में कैमरा लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्पोर्ट्स मैनेजर फरीद उस्मानी ने कथित तौर पर धमकी दी कि कहा कि उनके ससुर आईपीएस अफसर हैं, वह उनके खिलाफ कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्शुक अरोड़ा ने पहले बीटा-2 में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा गया, फिर भी परिणाम न मिलने पर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। किन्शुक अरोड़ा ने जेपी ग्रुप के सीईओ मनोज गौड़, जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के सीईओ समीर गौड़, डायरेक्टर मंजू शर्मा, जनरल मैनेजर जयदीप डागर, स्पोर्ट्स मैनेजर फरीद उस्मानी और अन्य अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed