फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Police File Sedition Case Against Tharoor, Sardesai, and Others For Farmers' Protest Posts

दिल्ली उपद्रव: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थरूर और छह पत्रकारों पर केस

Fri, 29 Jan 2021 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Jan 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
UP Police File Sedition Case Against Tharoor, Sardesai, and Others For Farmers' Protest Posts
Congress MP Shashi Tharoor - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कांग्रेस सांसद शशि थरूर व 6 वरिष्ठ पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकारों में राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडेय, जफर आगा, परेशनाथ, अनंत नाथ व विनोद जोस शामिल हैं। सभी आरोपियों पर देशद्रोह व शांति भंग, धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस के मुताबिक सुपरटेक केपटाउन निवासी अर्पित मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में उपद्रव के दौरान कुछ लोगों ने अपमानजनक, गुमराह करने और उकसाने वाली खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित की थी कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इस तरह की झूठी सूचनाएं प्रसारित की गईं। प्रदर्शनकारियों को भड़काने के उद्देश्य से जानबूझकर ऐसा किया गया। इस कारण प्रदर्शनकारी लाल किला परिसर तक पहुंच गए और वहां धार्मिक व अन्य झंडे लगा दिए तथा पुलिसकर्मियों पर हमला किया।  


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अर्पित मिश्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 153ए, 153बी,295ए, 504, 506, 124 (ए)120 बी, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed