फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against lover and his friend in suicide case

Noida News: आत्महत्या प्रकरण में प्रेमी व उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Case filed against lover and his friend in suicide case
आत्महत्या प्रकरण में प्रेमी व उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

दो महीने पहले हिंडन में कूदी थी युवती

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। हिंडन में करीब दो महीने पहले युवती के कूदकर आत्महत्या प्रकरण में पिता ने प्रेमी व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, औरेया के शेखुपुर गांव निवासी ब्रह्मकिशोर ने पुलिस को बताया कि वह बिसरख थाना क्षेत्र के चिपियाना खुर्द तिगरी गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी अंजलि सेक्टर-63 के सी ब्लॉक स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले राहुल कुशवाह से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था और दोनों शादी करना चाहते थे। बेटी की खुशी के लिए राहुल के परिजन से मुलाकात की। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे। कुछ दिन बाद राहुल ने शादी करने से इंकार कर दिया। पूछने पर राहुल ने बताया कि उसके दोस्त चिपियाना खुर्द तिगरी गांव निवासी शिवम ने अंजलि के बारे में कुछ बताया है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। इसके बाद से अंजलि परेशान रहने लगी थी। 25 मई की शाम अंजलि अपनी छोटी बहन प्रियंका के साथ बाजार में सब्जी खरीदने के लिए निकली थी। प्रियंका ने बताया कि अंजलि मोबाइल पर राहुल से बात कर रही थी। अचानक रोने लगी और मोबाइल उसे पकड़ाकर पुल से हिंडन में कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed