फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 5 officials of Electricity Corporation

विद्युत निगम के 5 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Jan 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 5 officials of Electricity Corporation
दनकौर। यूपीपीसीएल के एक संविदा कर्मचारी के पिता ने विद्युत निगम के 5 अधिकारियों और एक लाइनमैन पर केस दर्ज कराया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उनके बेटे को करंट लगा और उसका हाथ कट गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर दनकौर पुलिस ने विद्युत निगम के एसएसओ अजय कुमार, एसडीओ प्रेमशंकर, जेई अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता प्रभात, वरिष्ठ अभियंता एसके सिंह और लाइनमैन बिजेंद्र के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी विजयपाल सिंह का कहना है कि उनका बेटा दिनेश यूपीपीसीएल में संविदा पर काम करता है। दनकौर क्षेत्र के मंडी श्याम नगर कस्बा स्थित बिजलीघर पर उसकी तैनाती थी। विजयपाल सिंह के अनुसार 31 जनवरी 2020 को लाइन में खराबी आने पर उनका बेटा बिजली घर पर शटडाउन लेकर लाइन को ठीक करने गया था। तभी किसी ने लाइन चालू कर दी। करंट की चपेट में आने से उनका बेटा बुरी तरह घायल हो गया। अब भी उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विजयपाल सिंह का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पूरा घटनाक्रम हुआ। इस मामले में शिकायत के बाद भी दनकौर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद विजयपाल सिंह ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed