फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against 14 people including former state secretary of SP Mahila Morcha

Noida News: सपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश सचिव समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 14 Jun 2023 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 people including former state secretary of SP Mahila Morcha
सपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश सचिव समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

एसएसपी और पत्रकार की फोटो लगाकर फर्जी सोशल मीडिया खाता बनाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की करीबी व आगरा की न्यू जनता कॉलोनी निवासी सोनिया यादव और उसके प्राॅपर्टी डीलर पति यशपाल यादव समेत 14 लोगों के खिलाफ सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट, एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। यह केस सैफई के एक पत्रकार सुघर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इसमें उन्होंने सभी पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। सपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश सचिव सोनिया यादव वर्तमान में सेक्टर-122 नोएडा में रहती हैं।
साल 2016 में सैफई महोत्सव के दौरान सुघर सिंह की सपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव सोनिया यादव से हुई थी। यहीं पर दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया था जो आज भी चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के कारण आरोपी सोनिया ने पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी और पीड़ित का फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इसके बाद उस पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना शुरू कर दिया। इस पर सुघर ने सोनिया के खिलाफ सैफई में मामला दर्ज कराया। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण डीजीपी के आदेश पर जांच कराई गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। जांच के उपरांत सेक्टर-113 थाने में सोनिया सहित 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित सुघर सिंह का कहना है कि आरोपी सोनिया ने कानपुर में भी फर्जी आईडी बनाकर उन्हें बदनाम किया था। उनकी पत्नी की फोटो डालकर उस पर आपित्तजनक पोस्ट की गई थी। जिसके बाद सोनिया के खिलाफ कानपुर में भी केस दर्ज कराया गया। सुघर सिंह का कहना है कि सोनिया ने उसके खिलाफ के आईटी एक्ट के तहत वर्ष 2017 में थाना सेक्टर-20 में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। साल 2018 में सुघर सिंह पत्रकार के नाम से पांच फर्जी फेसबुक आईडी बनाया गया था। जिसमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि सोनिया सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और सपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश सचिव है। आरोपी महिला ने फर्जी ट्विटर व फेसबुक एक्सपर्ट की पूरी आईटी सेल बना रखी है जो फर्जीवाड़ा करते हैं, साथ ही पुलिस प्रशासन की छवि खराब करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया के इस कृत्य में आगरा से सपा की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश, सोनिया के पिता शिशुपाल सिंह यादव, सोनिया की मां, सोनिया की आईटी सेल की टीम के शैलेंद्र यादव गाजीपुर, नितेश यादव बेदपुरा जिला इटावा, अविनाश यादव नोएडा, विकास यादव कानपुर, अभय यादव फिरोजाबाद, पूजा यादव निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सपा महिला सभा इटावा, शिवकुमार यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव सेना, तुषार मोहन यादव काकोरी लखनऊ, जगन्नाथ यादव लखनऊ और यशपाल यादव शामिल हैं। इसके अलावा पीड़ित का कहना है कि आरोपी महिला ने पति यशपाल यादव के खिलाफ भी सेक्टर-20 में दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था, और बाद में समझौता कर उससे शादी कर ली।

----
सुघर सिंह का भी आपराधिक इतिहास
मामले के पीड़ित सुघर सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है। साल 2020 में कानपुर में कोकाकोला चौक के समीप प्रभारी निरीक्षक नजीराबाद ने उन्हें पुलिस लिखा हुआ एक कार समेत गिरफ्तार किया था। जिसमें तमंचा, पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड आदि बरामद किया था। इस मामले में वह जेल की हवा भी खा चुके हैं।

---
एकतरफा कार्रवाई की गई : सोनिया यादव
मामले में आरोपी सोनिया यादव का कहना है कि उन्होंने इससे पहले नोएडा पुलिस से संपर्क साध कर सुघर सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। उसने सैफई में भी मेरे खिलाफ एससी/एसटी का केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने न तो हमसे पूछताछ की न ही हमारा पक्ष जाना। एकतरफा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed