फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case file in murder of two brothers

दो भाइयों की हत्या का मामला : आठ नामजद समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Feb 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Case file in murder of two brothers
दादरी। 10 फुट रास्ते के विवाद में गिरधरपुर गांव में दो भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 नामजद समेत 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में 5 भाइयों के नाम भी शामिल हैं। सभी नामजद आरोपी अपने घरों पर ताले लगाकर परिवार के साथ फरार हैं। पुलिस की 8 टीमें उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गांव गिरधरपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने कुछ माह पहले गांव में 225 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। प्लॉट के नजदीक गांव के ही रहने वाले भूरा के खेत तक जाने के लिए रास्ता है। इस रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। भूरा का कहना था कि मौके पर करीब 18 फुट का रास्ता है, जबकि देवेंद्र प्लॉट पर निर्माण कराते समय सिर्फ 8 फुट ही रास्ता छोड़ रहा है। बीते सोमवार को भूरा अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ देवेंद्र को समझाने पहुंचा था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर देवेंद्र व उसके पक्ष के लोगों ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से चचेरे भाइयों सेलक और अमित की मौत हो गई। जबकि भूरा के चाचा प्रेम सिंह सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने 5 भाइयों देवेंद्र, रविंद्र, सतेंद्र, जितेंद्र, धर्मेंद्र सहित गांव के ही रहने वाले भोपाल व उसके भाई और अमित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज गई है। घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी परिवार के साथ फरार हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। सहायक पुलिस आयुक्त योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगी हैं। गांव में सुरक्षा को लेकर 4 प्रभारी निरीक्षक, 15 उपनिरीक्षक, 35 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। अब तक आरोपियों के छह से अधिक अधिक ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है, हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed