{"_id":"6500632d2fcb867225089234","slug":"case-against-student-leaders-for-defaming-du-noida-news-c-340-1-del1011-24391-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीयू को बदरंग करने पर छात्र नेताओं पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीयू को बदरंग करने पर छात्र नेताओं पर केस
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मियों ने संज्ञान लेकर दर्ज कराए दो केस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डीयू में छात्रसंघ चुनाव के लिए पोस्टर लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बार-बार चेताने के बाद भी छात्र नेता पोस्टर लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मौरिस नगर थाने में एबीवीपी और एनएसयूआई नेताओं के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं हैं। दोनों ही एफआईआर में पुलिसकर्मियों ने संज्ञान लेते हुए एबीवीपी और एनएसयूआई नेताओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-2007 के तहत दर्ज किया गया है।
उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली एफआईआर एएसआई सत्यप्रकाश की शिकायत पर की गई। करीब चार बजे वह सुधीर बोस मार्ग होते हुए वापस आ रहा था। इस बीच जैसे ही वह रामजस कॉलेज के नजदीक पहुंचा तो लॉ फैकल्टी के बाहर कई पोस्टर लगे देखे। एक पोस्टर एबीवीपी छात्र नेता तुषार डेढ़ा की ओर से लगे थे जिसमें छात्रों से एबीवीपी को ज्वाइन करने के लिए आह्वान किया गया था। इसी तरह दूसरी एफआईआर हवलदार बृज भूषण की शिकायत पर की गई। लॉ फैकल्टी के बाहर एनएसयूआई छात्र नेता हितेश गुलिया के नाम से पोस्टर लगे थे। इन पोस्टर में हितेश छात्रों को एनएसयूआई ज्वाइन करने के लिए कह रहा था। दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत पर मौरिस नगर थाने में डीयू को बदरंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया।