{"_id":"690cf0c4a73d8c9b3303c085","slug":"carpenter-killed-in-car-collision-one-critical-na-news-c-244-1-pnp1012-146670-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार की टक्कर से कारपेंटर की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार की टक्कर से कारपेंटर की मौत, एक की हालत गंभीर
Fri, 07 Nov 2025 12:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई मृतक फारूख की मोटरसाइकिल। सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे के नजदीक दिल्ली पैरलल नहर के साथ सोनीपत जा रही सड़क पर वीरवार सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे खड़े सौदापुर गांव के कारपेंटर फारूख (35) और गांव के ही मुकेश को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में फारूख की मौके पर मौत हो गई। वहीं मुकेश को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया है। दोनों गांव से चुलकाना में एक मकान में कारपेंटर का काम करने जा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक भाग गया।
चुलकाना के असलम ने बताया कि उनके भतीजे फारूख सौदापुर गांव में कारपेंटर थे। उन्होंने चुलकाना गांव में एक मकान में रसोई बनाने का काम ले रखा था। वीरवार को वह अपने साथी मुकेश के साथ मोटरसाइकिल लेकर चुलकाना के लिए निकले थे। करीब 10 बजे जब वह दिल्ली पैरलल नहर पटरी पर बाईपास हाईवे से आगे पहुंचे तो मोटरसाइकिल को साइड में खड़ी कर चने खाने लगे। उसी समय दिल्ली की तरफ से तेज गति से काले रंग की अनियंत्रित कार आई और पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी फिर दोनों को भी चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना सेक्टर-29 पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने फारूख को मृत घोषित कर दिया। वही मुकेश को रोहतक पीजीआई भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के चाचा की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि फारूख तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी हो चुकी थी लेकिन कोई संतान नहीं थी। फारूख ही घर में कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कार में दो लोग होने की आशंका
हादसे में कार और मोटरसाइकिल दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीर प्रवीण ने बताया कि जब वह कार के पास पहुंचे तो कार सवार वहां से भाग चुके थे। कार क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़ी थी। कार में दो लोग होने की आशंका है।
बाईपास हाईवे के पास नहर पटरी पर कार की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। उनका साथी गंभीर है। मृतक के चाचा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
- अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29