फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car theft gang busted

Noida News: गाड़िया चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

Wed, 15 Jul 2026 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Car theft gang busted
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सात दोपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन, दो टूटी हुई नंबर प्लेट और 1200 रुपये बरामद किए हैं। गिरोह अब तक 20 से अधिक बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि 14 जुलाई की रात सेक्टर-11 स्थित मदर डेयरी के पास तीनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान दिल्ली निवासी जितेंद्र (19) और बिहार के अरबाज (19) और अभिषेक शाह के रूप में हुई है। तीनों दिल्ली के दल्लूपुरा और न्यू अशोक नगर इलाके में रह रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान या भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइक और स्कूटी चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed