फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car riders clashed for leaving the toll plaza first

टोल प्लाजा पर पहले निकलने के लिए भिड़े कार सवार

Tue, 24 May 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Car riders clashed for leaving the toll plaza first
जारचा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर पहले निकलने के विवाद में रविवार को दो कारों में सवार लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर जमकर लात घूंसे चले। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि पुलिस और टोल प्रबंधन ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

रविवार को लुहारली गांव के पास स्थित एनएच-91 टोल प्लाजा पर दो कार साथ-साथ पहुंची। टोल को पहले पार करने को लेकर दोनों कारों में सवार लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर महिलाओं से भी मारपीट की गई। टोल कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को सीसीटीवी की फुटेज वायरल हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो रही है। वहीं टोल प्रबंधक बजरंग सैनी ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नही है। उधर कोतवाली दादरी के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत अभी नही मिली है। शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed