फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car rammed from behind in a trolley full of paddy, two died

धान से भरी ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, दो की मौत

Sun, 07 Nov 2021 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Car rammed from behind in a trolley full of paddy, two died
नोएडा। एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गेझा निवासी अजय (39) और सोहनपाल सिंह (49) की मौत हो गई। अजय घर पर ही दुकान चलाता था, जबकि सोहनपाल राजमिस्त्री था।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे अजय ऑल्टो को सर्विस कराने के लिए दोस्त सोहनलाल के साथ निकला था। जब वह नोएडा एक्सप्रेसवे पर चरखा चौराहे के पास पहुंचे तो आगे धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस तरह से कार क्षतिग्रस्त हुई है उससे रफ्तार तेज होने की आशंका है।
विज्ञापन

‘दोस्त के साथ ही जीना मरना है’
गांव के एक व्यक्ति के मुताबिक, सोहनलाल अक्सर कहता था कि दोस्त के साथ जीना है तो दोस्त के साथ ही मरना है। ऐसा पता नहीं था कि उसकी कही यह बात ऐसे सच साबित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल पहले गेझा आया था सोहनपाल
अजय गेझा गांव का ही मूल निवासी था और उसके दो बच्चे हैं, जबकि सोहनपाल मुरादनगर स्थित जलालाबाद गांव का निवासी था। सोहनपाल करीब 20 साल से गेझा में रह रहा था। दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह राजमिस्त्री का काम करके बच्चों का पालन कर रहा था। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर काफी आना-जाना था। गांव के गौतम अवाना ने बताया कि घटना के बाद से माहौल गमगीन है। दोनों की उम्र में भले ही फर्क रहा हो, लेकिन उनमें गहरी दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed