{"_id":"6106fcbf8ebc3e8403448e18","slug":"car-iphone-and-cash-robbed-by-stopping-car-to-ask-for-lift-noida-news-noi597010742","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट मांगने के लिए गाड़ी रुकवाकर, कार, आईफोन और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट मांगने के लिए गाड़ी रुकवाकर, कार, आईफोन और नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सिरसा गोलचक्कर के पास दादूपुर निवासी चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) को दो बदमाशों ने लिफ्ट मांगने के लिए रोककर लूटपाट की। बदमाश तमंचा दिखा गोली मारने की धमकी देकर कार, छह हजार रुपये, आईफोन समेत डेबिट और क्रेडिट कार्ड लूटकर ले गए। कार सवार बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वारदात के बाद की सीसीटीवी फुटेज में कार में चार लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं।
दादपुुर निवासी चार्टेड अकाउंटेंट नरेश का अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में दफ्तर है। नरेश शनिवार शाम दादूपुर गांव से म्यू सेक्टर स्थित अपने फ्लैट पर जा रहे थे। सिरसा गोलचक्कर के पास दो युवकों ने लिफ्ट मांगने का इशारा कर उनकी अल्टो कार रुकवा ली। नरेश ने जैसे ही कार रोकी बदमाशों ने तमंचा तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर कार से नीचे उतरने को कहा। नरेश कार से उतर गया। बदमाश उनकी कार लेकर फरार हो गए। कार में ही उनका आईफोन, पर्स रखा था। पर्स में लगभग छह हजार रुपये नकद, क्रेडिट-डेबिट कार्ड आदि सामान व कागज रखे थे। वारदात के बाद किसी राहगीर की मदद से नरेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत बदमाशों की तलाश में जुट गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद कार से जा रहे बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में कार में चार लोग बैठे दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों के बदमाशों के साथी होने की आशंका जताई है।