फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car hits four teenagers riding a bike, one dead

Noida News: कार ने बाइक सवार चार किशोरों को मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 20 May 2024 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Car hits four teenagers riding a bike, one dead
- नाबालिग चला रहा था गाड़ी, नाराज परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर लगाया जाम
विज्ञापन

- गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज, कार मालिक को हिरासत में लिया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-168 स्थित छपरौली गांव के पास कार ने बाइक सवार चार किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आठवीं के छात्र अमन की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य चोटिल हो गए। कार नाबालिग चला रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही अमन के परिजन और सहपाठी मौके पर पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझाया बुझाकर जाम हटवाया। मामले में परिजनों की शिकायत पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। जबकि उसके पिता प्रमोद शर्मा को हिरासत में लिया गया है।
मूलरूप से शाहजहांपुर के बीरासीम गांव निवासी वीरपाल, पत्नी और पुत्र अमन के साथ एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन ब्यूटी फार्म में रहते हैं। सोमवार सुबह आठ बजे के करीब अमन बाइक से मुहियापुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज जा रहा था। अमन बाइक चला रहा था पीछे साथी आकाश, सुभाष और अर्पित बैठे थे। अमन ने हेलमेट पहन रखा था। छपरौली के पास पीछे से आ रही सफेद स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल अमन की मौके पर ही मौत हो गई। कार मंगरौली गांव के प्रमोद शर्मा की है। हादसे के समय प्रमोद का नाबालिग बेटा कार चला रहा था।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही अमन के परिजनों व छात्रों समेत अन्य लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। उन्होंने कार चालक पर कई बार टक्कर मारने और जानबूझकर कुचलने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। डीसीपी विद्यासागर मिश्र, एडीसीपी मनीष मिश्र, एसीपी शैव्या गोयल समेत अन्य अधिकारियों ने जाम लगा रहे लोगों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने रास्ता खाली कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार किशोरों ने कार पर किया था हमला
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि चारों किशोर बैट लेकर बाइक से जा रहे थे। पहले बाइक कार से पीछे चल रही थी। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में पता चला कि अमन दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में प्रमोद की स्विफ्ट कार से उनकी बाइक टच कर गई थी। कार चालक इसको नजरअंदाज करते हुए आगे चला गया। इसके बाद गुस्साए बाइक सवार किशोरों ने पीछा कर कुछ दूरी पर कार को रोक लिया। छात्रों ने कार चालक को बाहर निकलने को कहा। एक छात्र ने बैट से कार का शीशा तोड़ना शुरू कर दिया। बोनट पर भी बैट से हमला किया गया। हड़बड़ाए और डरे कार चालक ने तेजी से कार को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान अमन कार की चपेट में आ गया।


टायर में हवा भरवाने के बहाने कार ले गया बेटा
कार मालिक प्रमोद की पत्नी नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती हैं। प्रमोद पत्नी को देखने के लिए अस्पताल जाने वाले थे तभी टायर में हवा डलवाने की बात कहकर नाबालिग बेटा कार लेकर घर से निकल गया। रास्ते में उसकी कार बाइक में टच हुई और बाइक सवार छात्र घायल हो गए। चारों बाइक सवार इसके बाद कार चालक से झगड़ा करने लगे। अपने ऊपर हमला होता देख नाबालिग कार चालक वाहन समेत भागने लगा।



हादसे में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विद्यासागर मिश्र, डीसीपी नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed