फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car fire creates panic in Amrapali Society

Noida Fire: आम्रपाली सोसाइटी में कार में लगी आग, दो लोग जिंदा जले, पुलिस ने शव निकाले बाहर; जांच जारी

Sat, 25 Nov 2023 12:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Nov 2023 12:24 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 113 स्थित आम्रपाली सोसाइटी में कार में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि कार से दो शवों को निकाला गया है। 

विज्ञापन
Car fire creates panic in Amrapali Society
Noida Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी के बाहर शनिवार सुबह एक स्विफ्ट कार में आग लग गई। इसमें बैठे सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को बुझा दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी के गेट नंबर एक के बाहर दिल दहला देने वाली घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर 27 वर्षीय विजय चौधरी और उसके दोस्त अनस की जलकर मौत हो गई। विजय पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी में ही रहता था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उसका दोस्त अनस सेक्टर-53 का रहने वाला था। अनस के पिता फर्नीचर कारोबारी हैं। दोनों दोस्त शुक्रवार रात जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद शनिवार सुबह करीब छह बजकर आठ मिनट पर विजय अपनी कार से अनस के साथ सोसाइटी के गेट के बाहर पहुंचा था। तभी अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। 


नोएडा के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि आग लगने की घटना की जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि आग कार के अंदर से ही लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed