फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Canter collides with divider of Atta underpass, cleaner dies

अट्टा अंडरपास के डिवाइडर से टकराया कैंटर, परिचालक की मौत

Sat, 20 Nov 2021 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Canter collides with divider of Atta underpass, cleaner dies
हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर।
नोएडा। एलिवेटेड रोड से शुक्रवार रात को एक्सप्रेसवे की ओर जा रहा कैंटर अट्टा अंडरपास पर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में परिचालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत में चालक को दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। कैंटर में मदर डेयरी का दूध ले जाया जा रहा था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बीती देर रात करीब 2 बजे मदर डेयरी का दूध लेकर कैंटर दिल्ली की ओर जा रहा था। कैंटर एलिवेटेड रोड से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली जा रहा था। जब कैंटर अट्टा अंडरपास पर पहुंचा तो अचानक संतुलन खराब होने से कैंटर डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन

सूचना पर सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर में फंसे चालक व परिचालक को निकालकर विनायक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने परिचालक नरेंद्र (21) निवासी पाठकपुर संभल को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल चालक भूदेव (35) निवासी सलेमपुर संभल को एम्स रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अट्टा अंडरपास पर रिफलेक्टर टेप नहीं लगी थी। सर्दियां शुरू हो गई हैं और ऐसे में कोहरा अधिक होने के कारण वाहन डिवाइडर और यूटर्न से टकरा जाते हैं। उन्होंने रिफलेक्टर टेप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

यातायात प्रभावित होने से करना पड़ा डायवर्जन
हादसे के बाद पुलिस ने वाहनों को करीब दो घंटे तक अंडरपास नहीं आने दिया। पुलिस ने सेक्टर-60 अंडरपास से एलिवेटेड रोड पर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इसके लिए जगह-जगह पर पीआरवी तैनात कर दी थी। शनिवार सुबह से दोपहर एक बजे तक यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को हटवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि कैंटर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हादसों में चार लोग चोटिल
सेक्टर-52 चौराहे के पास शनिवार सुबह एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और महिला घायल हो गई। घायल महिला तो काफी देर तक सड़क पर ही पड़ी रही। आसपास के लोगों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सेक्टर-70 में दो कारें टकरा गईं। इसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed