{"_id":"68bc4a9d309b141bd20359da","slug":"candidate-caught-in-biometric-in-the-first-shift-of-pet-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: पीईटी की पहली पारी में बायोमैटिक में पकड़ा गया, मौके से भागा अभ्यर्थी; लखनऊ से आए FIR के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पीईटी की पहली पारी में बायोमैटिक में पकड़ा गया, मौके से भागा अभ्यर्थी; लखनऊ से आए FIR के निर्देश
Sat, 06 Sep 2025 08:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:22 PM IST
सार
गौतम बुद्ध नगर के 40 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में पीईटी की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में एक आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल में एक अभ्यर्थी की रेटिना और फिगंर प्रिंट एजेंसी को सही मिले। दूसरी बार जब जांच की गई तो फिंगर प्रिंट सही नहीं मिले।
विज्ञापन
पीईटी की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के सेक्टर 45 स्थित आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली में फिंगर प्रिंट के मिलान नहीं होने पर पकड़ा गया। लेकिन अभ्यर्थी मौके से भागने में सफल रहा। अभ्यर्थी परीक्षा लगभग पूरी कर चुका था। परीक्षा बस खत्म ही होने वाली थी। स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक ने सेक्टर 39 कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जनपद के 40 केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में पीईटी की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में एक आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल में एक अभ्यर्थी की रेटिना और फिगंर प्रिंट एजेंसी को सही मिले। दूसरी बार जब जांच की गई तो फिंगर प्रिंट सही नहीं मिले। लखनऊ से केंद्र पर फोन आया कि अभ्यर्थी संदिग्ध हैं। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने बताया कि उनके केंद्र में पहली पाली में अभ्यर्थी की जब बायोमैटिक कराई गई तो वह सही मिली। एजेंसी की रेंटिंग में 6.5 आया जो बिल्कुल सही थी। अभ्यर्थी परीक्षा देने लगा। संदिग्ध होने पर जब दूसरी बार बायोमैटिक कराई गई तो उसके फिंगर प्रिंट नहीं मिले। तब तक मुख्यालय से भी अभ्यर्थी संदिग्ध बताया गया। परीक्षा खत्म होने में कुछ ही मिनट बचे थे। तब तक वह फरार हो गया। थाने में अभ्यर्थी के नाम पर तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके साथ ही परीक्षा एजेंसी को सारे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
दो पाली में 25300 ने दी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। गेट पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। यहां तक की कलावा तक कटवा दिया। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 17992 परीक्षार्थियों में से 12492 उपस्थित रहे और 5100 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 17592 में से 12808 उपस्थित और 4484 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल भी सक्रिय रहे। नकलचियों पर नजर रखने सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुई।
उन्होंने बताया कि सेक्टर 45 स्थित आरएसएस इंटरनेशनल स्कूल में एक संदिग्ध अभ्यर्थी की सूचना मिली है। स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक ने तहरीर दी है। मुख्यालय से फोन आने के बाद उसे पकड़ा जा रहा था। तब तक वह भाग गया। केंद्र पर उसके पहली बार बायोमैटिक सही मिले। वहीं जब लखनऊ से फोन आया तो जांच के दौरान उसके फिंगर प्रिंट सही नहीं मिले। विभाग की ओर से कार्रवाई कराई जा रही है।
परीक्षा को लेकर यह बोले अभ्यर्थी
परीक्षा सरल आई थी। केंद्र दूर होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई। - आकाश कुमार
कई सवालों ने थोड़ा घूमा दिया। जैसी तैयारी की थी। उसके अनुरुप ही प्रश्नपत्र आया था। - सत्यार्थ, मैनपुरी