{"_id":"6ac8ee0813033434ba065da6","slug":"cancer-and-health-check-up-camp-noida-news-c-23-1-lko1064-108665-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वास्थ्य जांच शिविर 48 की हुई स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वास्थ्य जांच शिविर 48 की हुई स्क्रीनिंग
विज्ञापन
- जांच में पांच लोगों में मधुमेह और आठ में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की ओर से शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत याकूबपुर गांव में कैंसर और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 48 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें बीमारियों से बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में 15 लोगों की रैंडम ब्लड शुगर जांच की गई। चिकित्सकीय जांच के दौरान पांच लोगों में मधुमेह की आशंका मिली, जबकि आठ लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की पहचान हुई। इसके अलावा दो लोगों में अस्थमा और एक व्यक्ति में पित्त की पथरी होने का संदेह जताया गया। संबंधित लोगों को चिकित्सकीय सलाह, आगे की जांच और जरूरत के अनुसार फॉलोअप कराने के लिए कहा गया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।