Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Campaign to be launched for admission of children who do not go to school

Noida News: स्कूल न जाने वाले बच्चों के दाखिले के लिए शुरू होगा अभियान

Sat, 02 May 2026 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Campaign to be launched for admission of children who do not go to school
- छह से 14 वर्ष के विद्यार्थियों को किया जाएगा चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। शिक्षक स्कूल न जाने वाले 6 से 14 साल तक के बच्चों को चिह्नित कर उनका दाखिल कराएंगे। इसकी रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों और शासन को भी भेजी जाएगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के पीछे की सरकार की मंशा है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में काफी बच्चे हैं, जो अब भी विद्यालय नहीं जाते। इन्हीं बच्चों को स्कूल भेजा जाएगा।इसमें विशेष रूप से ईंट-भट्ठों, झुग्गी-झोपड़ियों और श्रमिक बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 5 और 8 के बच्चों के ड्रॉपआउट को रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। साथ ही दिव्यांग बच्चों के नामांकन को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं बालिकाओं को बढ़ावा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-----
शिक्षा विभाग की यह पहल समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। -राशिद खान, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed