फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Campaign launched to stop the plight of Christian Maidan

Noida News: क्रिश्चियन मैदान की दुर्दशा रोकने के लिए मुहिम शुरू

Tue, 28 Oct 2025 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 28 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to stop the plight of Christian Maidan
फोटो 26 खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक अशोक चौहान। संवा
मैनपुरी। जिले के खेल संघ और खिलाड़ियों द्वारा मिशन डेवलपमेंट ऑफ क्रिश्चियन फील्ड मुहिम की शुरुआत की गई है। इसके तहत सोमवार को खेल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात कर मैदान के उत्थान के लिए समिति के गठन की मांग की है।खेल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के प्राचीन क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान पर सदियों से क्रिकेट, वॉलीबल, फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी जैसे खेलों की जनपद, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। मैदान पर सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मैदान की हालत खराब होती जा रही है।पदाधिकारियों का कहना है कि बारिश के दिनों में मैदान में जलभराव होता है। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि एक कमेटी का गठन जिला प्रशासन की अध्यक्षता में किया जाए, जिसमें कॉलेज, नगर पालिका, खेल संघों और ईसाई समाज के एक-एक प्रतिनिधि भी शामिल किया जाए। कमेटी द्वारा मैदान के उत्थान के लिए अहम निर्णय लिए जा सकें।इस दौरान पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, घनश्याम दास गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, सीमा चौहान, पंकज राठौर, मायाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed