फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Camp set up to collect flood relief material

Noida News: बाढ़ राहत सामग्री एकत्र करने को लगा कैंप

Sat, 02 Aug 2025 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Camp set up to collect flood relief material
नोएडा। सेक्टर-34 में शनिवार को एक विशेष राहत सामग्री कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करना था। यह आयोजन सेक्टर-34 के नर विहार अपार्टमेंट की दो समाजसेवी महिलाओं पूर्णामृता जामवाल और तारिणी भारद्वाज की पहल पर किया गया। दोनों महिलाएं सामाजिक संस्था गूंज से जुड़ी हुई हैं। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि गूंज संस्था के माध्यम से देशभर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाई जा रही है। इसी क्रम में सेक्टर-34 में रहने वाले नागरिकों से भी सहायता मांगी गई। लोगों ने जरूरतमंदों के लिए कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें, राशन सामग्री, बर्तन, बैग, दवाइयां और अन्य घरेलू उपयोग की जरूरी चीजें दान कीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed