{"_id":"690e5c7405942d0b11044c15","slug":"came-from-20-km-away-not-made-base-returned-mayus-na-news-c-56-1-sali1018-139947-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 20 किमी दूर से आए, नहीं बना आधार, लौटे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 20 किमी दूर से आए, नहीं बना आधार, लौटे मायूस
Sat, 08 Nov 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने का सर्वर ठप होने से लोगों को पिछले दो दिन से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 15 से 20 किमी दूर से आ रहे लोग निराश होकर लौट रहे हैं, जिससे उनके समय और धन की बर्बादी हो रही है।
बृहस्पतिवार को भी मुख्य डाकघर में नए आधार कार्ड बनवाने, पुराने अपडेट कराने और त्रुटियों में सुधार कराने आए लोगों को इंतजार के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। इन लोगों का कहना था कि उन्हें तीन महीने पहले आधार कार्ड बनवाने के लिए तारीख दी गई थी। अब तारीख पर यहां आए हैं तो कहा जा रहा है कि सर्वर खराब है।
अब अगली बार कब आना है, इसकी जानकारी के लिए हमें भटकना पड़ रहा है। गेट पर जो पर्चा लगाया गया है, उस पर सर्वर खराब होने की बात तो लिखी है, लेकिन अगली बार कब आना है, इसकी जानकारी के लिए कोई मोबाइल नंबर नहीं लिखा गया है। पोस्टमास्टर मनोज कुमार राजपूत का कहना है कि सर्वर बाधित के कारण आधार कार्ड बनाने का काम नहीं हो पा रहा है। टीम सर्वर को सही करने में लगी है। चालू होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो महीने पहले आधार कार्ड अपडेट कराने आये थे, तब हमसे सात नवंबर को आने के लिए कहा गया था। अब जब निर्धारित तारीख पर यहां आए हैं तो कहा जा रहा है कि सर्वर खराब होने से काम नहीं हो पाएगा।
-रमा निवासी गांव कोरना
बच्चे का नया आधार कार्ड बनवाना है। स्कूल वाले रोज परेशान कर रहे हैं। जब मुख्य डाकघर पर आए तो पता चला कि सर्वर ठप है। घर का काम छोड़कर आई थी। अब फिर आना पड़ेगा।
-संगीता निवासी गांव कछपुरा
बच्चों के आधार कार्ड की गलती में सुधार कराना है। तीन बच्चों को लेकर जब मुख्य डाकघर पर आया तो पता चला कि सर्वर ठप होने के कारण कोई कार्य नही हो पाएगा। मुख्य डाकघर हमारे गांव से 15 किमी दूर है।
-राजबहादुर निवासी गांव परसौली।