फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cambodian President visits Delhi, residents struggle with traffic jams

Noida News: मंगोलिया के राष्ट्रपति की दिल्ली सैर, जाम से जूझते रहे राजधानीवासी

Wed, 15 Oct 2025 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Cambodian President visits Delhi, residents struggle with traffic jams
- दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व पूर्वी दिल्ली के मार्गों पर दिनभर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलिया के राष्ट्रपति समेत कई विदेशी मेहमान बुधवार को दिल्ली में सैर के लिए गए। इससे दिल्ली में वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। खासकर नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, मध्य दिल्ली व पूर्वी दिल्ली में जाम के हालात रहे। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम व कमल अतातुक मार्ग चौराहे पर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण भी कई मिनटों तक जाम में फंसी रहीं।
त्योहारी मौसम को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही लोग जाम से जूझ रहे हैं। बाजार व उसके आसपास की सड़कों पर जबरदस्त जाम लग रहा है। बुधवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति व अन्य विदेशी मेहमानों के आवागमन ने इस जाम को विकराल बना दिया। दस मिनट के रास्ते को पार करने में लोगों एक से सवा घंटा लगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगोलिया के राष्ट्रपति समेत कई विदेशी मेहमान आए हुए हैं। वह बुधवार सुबह अक्षरधाम गए। इसके बाद नेशनल म्यूजिम, फिर हुमांयू टॉम और देर शाम को प्रगति मैदान में स्थिति भारत मंडपम में गए थे। इसके लिए उनके लिए कई बार रूट लगा था। इस कारण दिल्ली में जाम बढ़ता चला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली में तो बुधवार सुबह से ही जाम की स्थिति रही। हालांकि नई दिल्ली में दिल्ली ट्रैफिक कर्मी अलर्ट नजर आए।
विज्ञापन

----
इन मार्गों पर रहा जबरदस्त जाम-
चिराग दिल्ली, मूलचंद, मालवीय नगर, लाजपत नगर से भीकाजी कॉमा प्लेस, लाला लाजपत राय, मार्ग, अरविंदो मार्ग, डा. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, तीन मूर्ति रोड, पंडित पंत मार्ग, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, केजी मार्ग, खड़क सिंह मार्ग, पंचकुइया मार्ग, करोल बाग, प्रगति मैदान, एनएच-24, अक्षरधाम, मूयर विहार, लक्ष्मी नगर, आईटीओ, दिल्ली गेट, प्रगति मैदान आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed