फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CAG Report: Action will be taken against scammers: Dr. Pankaj

सीएजी रिपोर्ट: घोटाला करने वालों पर होगी कार्रवाई : डाॅ. पंकज

Fri, 28 Feb 2025 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
CAG Report: Action will be taken against scammers: Dr. Pankaj
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - कैट्स एंबुलेंस आवश्यक उपकरणों के बिना चल रहीं थीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर पेश की गई सीएजी रिपोर्ट के बाद तत्कालीन आप सरकार पर कई घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने केवल घोटाले किए हैं, यहां तक कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी घाेटाला किया। लिहाजा घोटालों करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्ट ने दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में गंभीर कमियों का खुलासा किया, जिसमें कर्मचारियों की भारी कमी, अपर्याप्त सुविधाएं और खराब प्रबंधन शामिल हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 21 प्रतिशत कर्मचारियों की कमी है, जबकि सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी 30 प्रतिशत तक बताई गई है। इसके अलावा, अस्पतालों में दवाइयों और उपकरणों की कमी थी। कई जगहों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कैट्स एंबुलेंस आवश्यक उपकरणों के बिना चल रहीं थीं और रेडियोलॉजिकल सेवाओं का उपयोग अपर्याप्त था। सीएजी ने दिल्ली के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया है, ताकि बढ़ती जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed