फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Caesarean operations will start in Bhangel's

Noida News: भंगेल के स्वास्थ्य केंद्र में एक हफ्ते में शुरू होंगे सिजेरियन ऑपरेशन

Wed, 23 Jul 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Caesarean operations will start in Bhangel's
-आयुर्वेद डिस्पेंसरी के स्थानांतरण के बाद वार्ड बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

-वर्तमान में यहां हो रही हैं सिर्फ नॉर्मल डिलीवरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक हफ्ते में गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। अभी केवल नॉर्मल डिलीवरी हो रही हैं। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आयुर्वेद डिस्पेंसरी को सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग के पुराने भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी खाली जगह को वार्ड में रूप में तब्दील किया जाएगा।
भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बने नए भवन में जच्चा-बच्चा अस्पताल शुरू हो गया है। ऐसे में सामुदायिक केंद्र को परिसर में ही बनी पुरानी बिल्डिंग में फिर से स्थानांतरित कर दिया गया है। कुछ समय के लिए इस पुरानी बिल्डिंग में कुछ विभागों को जगह दी गई थी। इसलिए जगह की कमी होने की वजह से सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा शुरू नहीं हो पा रही थी। अब विभागों को फिर से उनकी पुरानी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।
विज्ञापन

स्थानांतरण के बाद खाली हुई जगह को वार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन की सुविधा नहीं होने की वजह से उनको जिला अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। इससे अस्पताल की दूरी बढ़ने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ यतेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक नॉर्मल डिलीवरी हो गई है। आयुर्वेद डिस्पेंसरी को अब शिफ्ट हो गई है। खाली हुई जगह पर सिजेरियन सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed