{"_id":"67cb154442163e1d45069f94","slug":"cabinet-meeting-today-mahila-samriddhi-yojana-may-be-approved-noida-news-c-340-1-del1011-82515-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैबिनेट बैठक आज, महिला समृद्धि योजना पर लग सकती मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैबिनेट बैठक आज, महिला समृद्धि योजना पर लग सकती मुहर
विज्ञापन
महिला दिवस के मौके पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आज भाजपा का कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिला दिवस के मौके पर शनिवार सुबह दस बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें महिला समृद्धि योजना लागू करने व होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलिंडर देने पर मुहर लग सकती है। वहीं, दोपहर 12 बजे भाजपा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। संभव है कि प्रतीकात्मक तौर पर इसमें कुछ महिलाओं के खाते में पैसा डालकर योजना शुरू कर दी जाए।
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। साथ ही, महिलाओं को होली व दिवाली पर एक-एक सिलिंडर मुफ्त देने का भी वादा किया था। कैबिनेट बैठक में महिलाओं को विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। मुख्यमंत्री इस मामले में विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाएंगी। महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उनके सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उपाय तैयार करना है। इधर, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनिता श्रीनिवासन, सांसद कमलजीत सहरावत व बांसुरी स्वराज भी शामिल होंगी। कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना व महिलाओं को सिलिंडर देने का औपचारिक एलान हो सकता है।