फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cab driver killed with sword and knife

तलवार-चाकू मारकर कैब चालक की हत्या

Fri, 13 Dec 2019 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cab driver killed with sword and knife
मृतक उमेश की फाइल फोटो - फोटो : Noida
तलवार-चाकू मारकर कैब चालक की हत्या
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी में बुधवार रात एक महिला से मिलने गए कैब चालक की पेट में तलवार व चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने महिला सहित चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से समस्तीपुर बिहार निवासी उमेश सेक्टर-10 में रहता था और कैब चलाता था। बुधवार रात को झुग्गी में रहने वाली शहनाज ने उमेश को मिलने के लिए बुलाया था। उमेश चार दोस्तों अजित, अंकित, रिंकू व संतोष के साथ शहनाज के यहां गया था। वहां शहनाज के साथ अफताब, सिकंदर और साबिर मौजूद थे। आरोप है कि जैसे ही उमेश वहां पहुंचा तो आफताब, सिकंदर, साबिर ने तलवार व चाकू से हमला कर दिया। घायल को दोस्तों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार तड़के उसकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी प्रथम श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मामले में महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

आरोपी महिला जा चुकी है जेल
पुलिस के मुताबिक, शहनाज आपराधिक प्रवृत्ति की है और झुग्गियों में गांजा आदि नशीले पदार्थ बेचती है। शहनाज एनडीपीएस एक्ट में पहले भी जेल जा चुकी है। वहीं, आफताब भी एनडीपीएस एक्ट में एक बार जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed