{"_id":"664caa715c27fb9265037d60","slug":"businessman-kidnapped-along-with-his-car-from-faridabad-left-behind-in-greater-noida-and-ran-away-grnoida-news-c-23-1-vns1013-31991-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फरीदाबाद से गाड़ी सहित व्यापारी को किया अगवा, ग्रेनो में छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फरीदाबाद से गाड़ी सहित व्यापारी को किया अगवा, ग्रेनो में छोड़कर भागे
विज्ञापन
फरीदाबाद से गाड़ी सहित व्यापारी को किया अगवा, ग्रेनो में छोड़कर भागे
परी चौक पर असंतुलित होकर गाड़ी डिवाइडर से टकराई, आगे के दोनों टायर फटने पर बदमाश पैदल भागे
एटीएम कार्ड का गलत पिन बताने पर पीटा, फरीदाबाद में चार अज्ञात लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फरीदाबाद के थाना सेक्टर-11 क्षेत्र से स्कॉर्पियो सहित अगवा करके ले जा रहे व्यापारी राजीव मित्तल को मंगलवार सुबह परी चौक पर हादसा होने पर बदमाश छोड़कर भाग गए। असंतुलित होने के बाद डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो के अगले दोनों टायर फट गए, इससे बाद गाड़ी वहीं फंस गई। बदमाश स्कॉर्पियो की चाबी लेकर पैदल भाग गए। मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने व्यापारी को मुक्त कराया। पिटाई से घायल कारोबारी का इलाज कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर फरीदाबाद के थाना सेक्टर-11 पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी निवासी राजीव का स्टोन क्रशर और मेट्रो स्टेशन की पार्किंग का कारोबार है। मेट्रो स्टेशन के पास निजी जमीन में पार्किंग संचालित करते हैं, साथ ही किराये पर संपत्ति भी देते हैं। सोमवार रात करीब 1:30 बजे वह बेटी को लेने दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। फरीदाबाद के थाना सेक्टर-11 क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास स्कूटी सवार ने उनकी गाड़ी के आगे टक्कर मार दी। राजीव के गाड़ी रोकते ही चार अन्य बदमाश आ गए और हथियारों के बल पर उनको अगवा कर लिया। बदमाशों ने राजीव को उनकी ही गाड़ी में हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद बदमाश राजीव का एटीएम कार्ड लेकर अलग-अलग एटीएम बूथ पर गए।
हर बार राजीव ने गलत पिन बताया। इस पर बौखलाए बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। सुबह होने तक बदमाश स्कॉर्पियो को फरीदाबाद की सड़कों पर घुमाते रहे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे बदमाश परी चौक से होकर गुजर रहे थे, तभी गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और आगे के दोनों टायर फट गए। भीड़ एकत्रित होने पर बदमाश गाड़ी की चाबी निकाल कर पैदल भाग गए। लोगों ने हाथ-पैर बंधे हुए राजीव को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
-- -
बल्लभगढ़ निवासी व्यापारी को अगवा कर बदमाश कई जगह घुमाते हुए ग्रेटर नोएडा लाए। यहां जीरो प्वाइंट पर पुलिस को देखकर बदमाश घबरा गए और भागने लगे। हड़बड़ी में गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। बदमाश गाड़ी की चाबी निकाल कर भाग गए। राजीव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। - अशोक कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा