{"_id":"6a4a53bf8e1f04db0409b3e0","slug":"business-is-flourishing-in-the-district-filling-the-governments-coffers-noida-news-c-23-1-lko1064-99296-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौतमबुद्ध नगर में फल-फूल रहा कारोबार, सरकार को कर रहा मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौतमबुद्ध नगर में फल-फूल रहा कारोबार, सरकार को कर रहा मालामाल
विज्ञापन
फोटो:
जिले में फल-फूल रहा कारोबार, सरकार को कर रहा मालामाल
-एक साल में 300 करोड़ बढ़ गया जीएसटी संग्रह, इस जून मिला 1235 करोड़ का राजस्व
-पिछले साल जून माह में 937 करोड़ रहा था जीएसटी संग्रह, इस माह 31 प्रतिशत की वृद्धि रही
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में लोगों का कारोबार फल-फूल रहा है, जो सरकार की झोली भी भर रहा है। चाहे यह शराब व संपत्ति की बिक्री से मिलने वाला राजस्व हो या फिर जीएसटी संग्रह। सभी श्रेणी में झोली भरकर राजस्व मिल रहा है। इस बार जून में भी सरकार को गौतमबुद्ध नगर जोन से सबसे अधिक जीएसटी संग्रह मिला है, जो पिछले साल से 300 करोड़ अधिक रहा है। ये कारोबार में वृद्धि को दर्शा रहा हैं। वहीं जिले के संग्रह में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गौतमबुद्ध नगर में हर वर्ष नए-नए उद्योग शुरू हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आए दिन नए-नए प्रोजेक्ट व उद्योगों को शुभारंभ व शिलान्यास करने आ रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट के पास बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं। डीएफसीसी के वेस्टर्न और ईस्टर्न कॉरिडोर से कारोबार आसान हो गया है। तमाम सुविधाएं बढ़ने के साथ ही कारोबार भी ऊंचाइयां छू रहा है। जो जिले को समृद्धशाली बना रहा है। कारोबार बढ़ने के साथ ही सरकार को राजस्व अधिक मिल रहा है। जून में प्रदेश सरकार के जीएसटी संग्रह में जहां 12 प्रतिशत की वृद्धि रही है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जोन के जीएसटी में यह वृद्धि 31 प्रतिशत की रही है। अफसरों ने बताया, पिछले साल जून में जोन का जीएसटी संग्रह 937 करोड़ रहा था, लेकिन इस बार जून का जीएसटी संग्रह 1235 करोड़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 298 करोड़ राजस्व अधिक मिला है। हालांकि लक्ष्य हासिल करने में विभाग पीछे रहा है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में जीएसटी संग्रह पर नजर
माह जीएसटी संग्रह
अप्रैल 1442.18 करोड़
मई 1113.37 करोड़
जून 1235 करोड़
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले के जीएसटी संग्रह में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार काफी बेहतर रहा है। संग्रह को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक जांच की जा रही है। ताकि जीएसटी चोरी पकड़ी जा सके।
संदीप भागिया, अपर आयुक्त राज्य कर विभाग गौतमबुद्ध नगर जोन