फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Business Excellence Awards 2025 Amar Ujala honored personalities from the industry

Business Excellence Awards: उद्योग जगत की हस्तियों को अमर उजाला ने किया सम्मानित, वियतनाम में हुआ समारोह

Tue, 05 Aug 2025 05:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Aug 2025 05:04 AM IST
सार

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वियतनाम के राष्ट्रीय पर्यटन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. हा वान सीऊ ने शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर आसियान वियतनाम चैप्टर और इंडियन इकोनॉमिक कॉउंसिल के चेयरमैन इंद्रोनिल सेन गुप्ता और डायरेक्टर ऑफ पर्यटन डिवीजन के नगुयेन डाऊ डंग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Business Excellence Awards 2025 Amar Ujala honored personalities from the industry
वियतनाम में अमर उजाला का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से उद्योग जगत में अहम योगदान देने वाली 24 हस्तियों को सम्मानित किया गया। वियतनाम की राजधानी हनोई में 30 जुलाई को होटल नोवाटेल में आयोजित भव्य समारोह में इन हस्तियों को ‘अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया।तीन दिवसीय पुरस्कार समारोह की मुख्य प्रायोजक उत्तर प्रदेश सरकार थी। वैश्विक स्तर के सम्मान समारोह में उद्योग और उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय (ओडीओपी) सह प्रायोजक की भूमिका में रहा।

विज्ञापन


आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वियतनाम के राष्ट्रीय पर्यटन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. हा वान सीऊ ने शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर आसियान वियतनाम चैप्टर और इंडियन इकोनॉमिक कॉउंसिल के चेयरमैन इंद्रोनिल सेन गुप्ता और डायरेक्टर ऑफ पर्यटन डिवीजन के नगुयेन डाऊ डंग मौजूद रहे। समारोह में ‘’एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओडीओपी कार्यक्रम) के तहत विभिन्न उत्पादों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का मकसद अतिथियों को उत्तर प्रदेश के जिले से चयनित खास उत्पादों से लोगों को रूबरू कराना था। इसमें परंपरागत लघु और कुटीर उद्योग के साथ हस्तशिल्प निर्मित उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार उद्यम से जुड़े कारीगरों और बुनकरों को प्रशिक्षण के साथ वित्तीय और विपणन सहायता भी प्रदान कर रही है, इसकी जानकारी भी अतिथियों को प्रदान की गई। इसमें विशेष तौर पर बनारस की मीनाकारी, लखनऊ की चिकनकारी, आगरा के चर्म उद्योग के उत्पाद और गोरखपुर का टेराकोटा अब प्रदेश और देश की सीमा से निकल कर देश और विदेशों तक में अपनी पहचान बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन हस्तियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में हरियाणा सोनीपत से आर्यन क्रीमी फूड्स के जनरल मैनेजर आर्यन त्यागी, वाराणसी से अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्य, उत्तराखंड के कोटद्वार से भृगु हॉस्पिटेलिटी (एलएलपी) के मैनेजिंग डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर रितेश उनियाल, मथुरा के बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकॉन्त उपमन्यु (एडवोकेट), मेरठ से चिल्ड्रन च्वाइस पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर एवं सीईओ अरुण कुमार अग्रवाल, रोहतक से एलेन्टा मार्ट के डायरेक्टर विकाश अहलावत, बुलंदशहर के गोल्डन हाइटस स्कूल के डायरेक्टर नरेश कुमार, बुलंदशहर के रतन इंटरनेशनल के चेयरमैन बृजपाल सिंह, पानीपत के आईबीएम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के चेयरमैन डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव, गाजीपुर के कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉक्टर विजय कुमार यादव, बदायूं से द सिमिट्रिक्स क्लीनिक की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर प्रियंका बी अग्रवाल, झज्जर से नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर डॉ. रणवीर सिवाच को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में मोदीनगर के निवोक सुपर स्पेस्यिलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन अमित शर्मा और वाइस चेयरमैन सचिन अहलावत, सहारनपुर से नोवस पैथ लैब के डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा, आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर सुशील गुप्ता, सिद्धार्थनगर से वोलरेक्स एंड एसजीसी पे नेटवर्क के फाउंडर काजी अहमद मुख्तार को सम्मनित किया गया।

इसके अलावा रुड़की से शेफील्ड स्कूल के चेयरमैन एवं एमडी डॉक्टर राहुल विश्नोई, देहरादून के श्री ओमकार नाथ बिल्डर्स एंड प्रॉपर्टी डेवलपर्स के सीईओ अश्वनी अग्रवाल एवं जनरल मैनेजर मोहित अग्रवाल, झांसी से बालीबुड अभिनेत्री उन्नति पाण्डेय, मथुरा से धनुरधर सचिन चौधरी, मथुरा से श्री बांके बिहारी कोल्ड स्टोरेज के प्रतुल गांगल, मथुरा से भूपेश अग्रवाल, गढ़वाल से महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी के चांसलर शिव कुमार गुप्ता और लखनऊ से एल्डिको हाउसिंग एवं इंडस्ट्रीज के सीओओ एसके जग्गी को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed