{"_id":"68c4565ba26bd4e50d0017d0","slug":"bushes-have-grown-in-the-plots-snakes-are-coming-out-residents-are-scared-noida-news-c-1-gnd1002-3396927-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लॉटों में उगीं झाड़ियां, निकल रहे सांप, निवासी डरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लॉटों में उगीं झाड़ियां, निकल रहे सांप, निवासी डरे
विज्ञापन
लोगों का आरोप-नोएडा प्राधिकरण नहीं करवा रहा है सफाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टरों में खाली प्लॉटों में झाड़ियां और घास उगने से लोगों को सांप और कीड़े-मकड़ों का डर सता रहा है। उनका आरोप है कि नोएडा प्राधिकरण इन प्लॉटों की सफाई नहीं करा रहा है। ऐसे में इन झाड़ियों से सांप निकल रहे हैं। दो दिन पहले सेक्टर-51 में घर में कोबरा फॉल्स सीलिंग की लाइट में निकला था।
सेक्टर-99 में फ्लैट की दीवार पर सांप दिखा था। एलआईजी फ्लैट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा ने बताया कि यहां पर करीब 100 फ्लैट लंबे समय से खाली हैं जिनमें से कीड़े निकल रहे हैं।
सेक्टर-40 आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि कई प्लॉट खाली हैं जिनमें झाड़ियां उग गई हैं। इससे सांप और कीड़े-मकोड़े निकलते रहते हैं। सेक्टर-105 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के भूखंड में घना जंगल है। उसकी सफाई कराने की मांग की गई लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सेक्टर-51 के आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर में कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर कंप्लीशन के बाद छोड़ दिया है। सेक्टर-122 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि सेक्टर के अंदर करीब 70 प्लॉट खाली पड़े हैं। सेक्टर 53 का भी यही हाल है।